स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में | 15 August 2022 Independence Day Speech in Hindi - Here you can learn about : 5S, 7 QC Tools, and 8D for Superior Quality Management etc

04 August, 2021

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में | 15 August 2022 Independence Day Speech in Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में  | 15 August Independence Day Speech in Hindi

15 August 2022 Independence Day Speech in Hindi


स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में  | 15 August Independence Day Speech in Hindi


स्वतंत्रता दिवस जैसे खास मौकों पर अधिकतर जगहों पर आयोजन होते हैं। 15 August Independence Day Speech ऐसे में मंच पर जाकर स्पीच देने की जरूरत भी होती है। अगर आप भी (स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में) स्वतंत्रता दिवस के दिन कहीं पर स्पीच देने वाले हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। 

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी

Good Morning, Honorable Principal, Deserving Teachers, my dear students आज आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 

Respected Sir, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम अपने प्यारे भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। 

आज, हमारे देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक हर कोई "जय भारत माता" के नारे लगा रहा है। यह वास्तव में स्वतंत्रता और भूमि के प्रति प्रेम की भावना है। 

लेकिन, हम सभी जानते हैं, यह स्वतंत्रता कठिन है। उन सभी के पीछे दशकों का बलिदान और संघर्ष है। 

जिस भूमि पर हम सांस लेते हैं, वह प्रसिद्ध महापुरुषों की अगुवाई में हमारे महापुरुषों के संघर्ष की बदौलत है। गांधी जी, नेहरू ,लाल, Subhas Chandra Boseऔर अन्य।

आजादी कहें या स्वतंत्रता ये ऐसा शब्द है जिसमें पूरा आसमान समाया है। आजादी एक स्वाभाविक भाव है या यूँ कहें कि आजादी की चाहत मनुष्य को ही नहीं बल्कि जीव-जन्तु और वनस्पतियों में भी होती है। 

सदियों से भारत अंग्रेजों की दासता में था और  उनके अत्याचार से जन-जन त्रस्त था। खुली फिजा में सांस लेने को बेचैन भारत में आजादी का पहला बिगुल 1857 में बजा किन्तु कुछ कारणों से हम गुलामी के बंधन से मुक्त नही हो सके।

 वास्तव में आजादी का संघर्ष तब अधिक हो गया जब बाल गंगाधर तिलक ने कहा कि “स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है”।

अनेक क्रांतिकारियों और देशभक्तों के प्रयास तथा बलिदान से आजादी की गौरव गाथा लिखी गई है। व्यक्ति को पराधीनता में चाहे कितना भी सुख प्राप्त हो किन्तु उसे वो आन्नद नही मिलता जो Freedom में कष्ट उठाने पर भी मिल जाता है। 

जिस देश में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरू, सुभाष चन्द्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल  जैसे क्रान्तिकारी तथा महात्मा गांधी जैसे देश-भक्त मौजूद हों उस देश को गुलाम कौन रख सकता था। 

आखिर देशभक्तों के महत्वपूर्ण योगदान से 14 अगस्त की अर्धरात्री को अंग्रेजों की दासता एवं अत्याचार से हमें आजादी प्राप्त हुई थी। ये आजादी अमूल्य है क्योंकि इस आजादी में हमारे असंख्य भाई-बन्धुओं का संघर्ष, त्याग तथा बलिदान समाहित है।

ये आजादी हमें उपहार में नही मिली है। वंदे मातरम् और इंकलाब जिंदाबाद की गर्जना करते हुए अनेक वीर देशभक्त फांसी के फंदे पर झूल गए। 13 अप्रैल 1919 को जलियाँवाला हत्याकांड, वो रक्त रंजित भूमि आज भी देश-भक्त नर-नारियों के बलिदान की गवाही दे रही है।

आजादी अपने साथ कई जिम्मेदारियां भी लाती है, 

हम सभी को जिसका ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए किन्तु क्या आज हम इतने  वर्षों बाद भी आजादी की वास्तिवकता को समझकर उसका सम्मान कर रहे है? 

आलम तो ये है कि यदि स्कूलों तथा सरकारी दफ्तरों में 15 अगस्त न मनाया जाए और उस दिन छुट्टी न की जाए तो लोगों को याद भी न रहे कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय त्योहार है जो हमारी जिंदगी के सबसे अहम् दिनों में से एक है ।

आज हम जिस खुली फिजा में सांस ले रहे हैं वो हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग का परिणाम है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मुश्किलों से मिली आजादी की रुह को समझें। आजादी के दिन तिरंगे के रंगो का अनोखा अनुभव महसूस करें इस पर्व को भी आजद भारत के जन्मदिवस के रूप में पूरे दिल से उत्साह के साथ मनाएं।

Freedom का मतलब केवल सामाजिक और आर्थिक Freedom न होकर एक वादे का भी निर्वाह करना है कि हम अपने देश को विकास की ऊँचाइयों तक ले जायेंगें।

जय हिन्द जय भारत !!





15 august speech in hindi, 15 august speech in hindi 2022,15 august speech in hindi shayari, 15 august speech in english, 15 august speech in hindi for school students, 15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में pdf, 15 अगस्त पर निबंध हिंदी में, 15 august par bhashan 15 august speech in hindi for child, 15 अगस्त पर भाषण 2022, 15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में pdf 2022, 15 august speech in hindi 2022,15 अगस्त पर भाषण 2021, 15 अगस्त पर भाषण,independence day speech in hindi.स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में  | 15 August Independence Day Speech in Hindi
15 August 2022 Independence Day Speech in Hindi

No comments:

Post a Comment